Maldives विवाद के बीच मोदी का शक्ति प्रदर्शन, गांधीनगर में रोड शो, साथ में होंगे UAE के राष्ट्रपति

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में रोड शो निकालेंगे। इस दौरान उनके साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद नाहयान भी मौजूद रहेंगे। देश ही नहीं पूरी दुनिया की नजर इस रोड शो और इस मुलाकात पर टिकी हुई है। एक बड़ा संदेश भारत की तरफ से उन देशों को भी दिया जा रहा है जो लगातार कई सवाल खड़े किए जा रहे थे। पिछले 70-75 सालों में गल्फ देशों के रिश्तों को इस्लामिक नजरिए से देखा गया है। लेकिन पिछले 10 सालों में काफी कुछ बदलाव देखने को मिला है। अगर आप केवल ट्रेड के आंकड़ों को देखें तो भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर यूएई है। 

इसे भी पढ़ें: 'आस्था दिखाएं, गुस्सा नहीं', कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया सख्त संदेश, प्राण प्रतिष्ठा के दिन रहे सचेत

शाम 5:30 से 5:40 बजे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद नाह्यान का गांधीनगर एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। शाम 6:15 बजे यूएई के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यूएई के राष्ट्रपति के सम्मान में पीएम मोदी ने डिनर का आयोजन भी किया है। इस डिनर में अनार, अमृत, ज्वार और बादाम का शोरबा, पुदीना ब्रोकली, पनीर रोल, लिल्वा कचौरी, तवा पनीर मसाला। रविया बटाका नू शाक, गुजराती दाल, भात जैसी डिशेज परोसी जाएंगी। अंजीर और अखरोट मिलेट का हलवा, केसरी शबनम रसमलाई और बकलावा जैसी डिशेज डेजर्ट में होंगे. फ्रेश फ्रूट जूस, चाय और कॉफी भी होगी।

 

प्रमुख खबरें

Connaught Place और दिल्ली के बाजारों में बार-बार प्रदर्शन से कारोबार ठप, व्यापारियों ने PM से मांगी मदद

Poonam Raut ने अंतरराष्ट्रीय Cricket के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया, 12 साल का सफर खत्म

Delhi में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले Abhijit Dipke और नेहा बोरा समेत 150 लोग हिरासत में

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी