मेरे तो DNA में है चुनौती को चुनौती देना, मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM मोदी

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपका ये प्रेम, आपका ये स्नेह, आपने यहां आने के लिए समय निकाला मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। मैं अकेला नहीं आया। मैं मेरे साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। आज 9 जुलाई है और आज के दिन मुझे शपथ लिए पूरा 1 महीना हुआ है। आज से ठीक 1 महीने पहले 9 जून को मैंने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा।

इसे भी पढ़ें: Russian Army Discharge Indians | रूसी सेना में काम कर रहे सभी भारतीय वापस आएंगे अपने देश, प्रधानमंत्री ने पुतिन के समक्ष मामला उठाया है

पीएम मोदी ने कहा कि आज ग्लोबल इकोनॉमी की वृद्धि में 15% भारत की हिस्सेदारी है। आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है। वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा। मेरे तो DNA में है चुनौती को चुनौती देना।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर