कोच्चि को कराची बोल गये मोदी, फिर कहा: इन दिनों दिमाग में पाकिस्तान ही रहता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2019

जामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को बोलने में चूक हो गयी और वह भूल से केरल के कोच्चि को पाकिस्तान का ‘कराची’ बोल गये लेकिन तत्काल उन्होंने यह कहते हुए अपनी गलती सुधारी कि इन दिनों उनके दिमाग में पाकिस्तान ही रहता है। ‘आयुष्मान भारत योजना’ की खूबियों की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा कि इससे जामनगर के निवासियों को देश में कहीं भी इलाज कराने की सुविधा मिली, ऐसे में वह चाहे ‘कोलकाता’ हो या ‘कराची’। 

इसे भी पढ़ें: राफेल मामले में मोदी ने विपक्ष से कहा, कृपया समझदारी का इस्तेमाल करें

उन्होंने तुरत बात संभाली और कहा, ‘‘कराची नहीं, कोच्चि। आजकल मेरे दिमाग में पड़ोसी देश का ही ख्याल रहता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह (पाकिस्तान में हवाई हमला) भी जरूरी था। क्या वह किया जाना चाहिए था या नहीं?’’ इस पर भीड़ ने ‘हां’ में जवाब दिया। मोदी यहां गुरू गोविंद सिंह अस्पताल में 750 बिस्तरों वाले एनेक्सी भवन का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?