Trump पर हमले के बाद मोदी का अमेरिका को कड़ा संदेश, कह डाली बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2024

दोस्त डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिंता में डाल दिया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: Trump के कान से बहता दिखा खून, ताबड़तोड़ चली गोलियां, हमलावर को कमांडो ने ऐसे उड़ाय

ट्रंप पर फायरिंग के पीछे किसकी साजिश

ट्रंप हमले के बाद एक बड़ी खबर सामने आई है एफबीआई ने हमलावर की पहचान कर ली है। हमलावर की उम्र मात्र 20 साल थी। बटलर काउंटी का निवासी था। सुरक्षा बलों द्वारा हमलावर को मार गिराया गया। सामने वाले बिल्डिंग से डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग करता नजर आया था। सामने वाली बिल्डिंग से हुई वह इस फायरिंग को अंजाम दे रहा था। सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर द्वारा हमलावर को मार गिराया गया। साथी सीक्रेट सर्विस के प्रमुख को तलब किया गया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 22 जुलाई को पेशी होनी है। एफबीआई अफसर भी प्रतिनिधि सभा में तलब होंगे। 

इसे भी पढ़ें: Pennsylvania में रैली के दौरान हुई गोलाबारी में बाल-बाल बचे Donald Trump, पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का जताया आभा

‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ के नारों के बीच छह बजकर दो मिनट पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक मैदान में भीड़ का अभिवादन करते हुए मंच संभाला और कड़ी धूप के बीच अपना भाषण शुरू ही किया था कि कुछ मिनटों बाद गोलियां चलने की आवाज सुनायी देने लगी। ट्रम्प राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ बोल रहे थे तभी कम से कम पांच गोलियां चलने की आवाज सुनायी दी। जैसे ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट उनकी ओर बढ़े तो ट्रंप ने अपना कान पकड़ लिया। एजेंटों के चिल्लाने पर वह जमीन पर बैठ गए। 

प्रमुख खबरें

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग