84 के दंगे का साया फिर से कांग्रेस पर छाया, रोहतक की रैली से मोदी ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | May 10, 2019

रोहतक। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा की सभी दस सीटों पर चुनाव होने हैं और भाजपा प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के प्रयास में लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कवायद को आकार देने के लिए विजय संकल्‍प रैली के तहत रोहतक पहुंचे। रैली के मंच पर पहुंचने पर लोगाों ने मोदी-मोदी के नारे से उनका स्‍वागत किया। रोहतक में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 1984 के दंगों का कांग्रेस पर कोई असर नहीं हुआ। कांग्रेस के बड़े नेता ने साफ कहा कि 1984 का दंगा 'हुआ तो हुआ'। कांग्रेस के लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। कांग्रेस के समय में हजारों लोगों का कत्लेआम हुआ है। गौरतलब है कि सैम पित्रोदा ने एक बयान में 1984 सिख दंगों पर टिप्पणी की थी, जिसपर पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधाहै। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 2800 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी गई लेकिन कांग्रेस पर कोई फर्क ही नहीं पड़ता। दिल्ली में जो कांग्रेस के नामदार हैं, उनके जो रिश्तेदार हैं, उन्होंने यहां के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए हैं, ये भी पूरा देश जानता है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा दोनों एक दूसरे के पूरक हैं: गडकरी

पीएम ने राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान की जमीन कौड़ियों के दाम पर हड़प ली और फिर उस पर भ्रष्टाचार की खेती की गई। कांग्रेस में सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्थ लोगों का अपमान किया जाता है, उनकी पहचान को ऊपर नहीं उठने दिया जाता है। बता दें कि जनसभा रोहतक-पानीपत हाइवे पर स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित हुई। रोहतक के मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मंच पर हरियाणा के लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र, प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, रोहतक लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत के लोकसभा प्रत्याशी रमेश कौशिक, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मौजूद रहे। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत