मोदी का ममता पर प्रहार, कहा- सत्ता के नशे में चूर दीदी लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं

By अंकित सिंह | May 15, 2019

बंगाल में जारी चुनावी हिंसा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा कि बंदूक और बम से लैस दीदी के गुंडे विनाश करने को आमादा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कोलकाता में हुई हिंसा पर कहा कि सत्ता के नशे में चूर ममता बनर्जी लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं। मोदी ने पश्चिम बंगाल की रैली में कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की ‘भद्रलोक’ की संस्कृति को नष्ट किया।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर संसदीय सीट पर संभाली कमान

मोदी ने कहा कि दीदी आपकी बौखलाहट और बंगाल का जनसमर्थन देख कर मैं आपसे कह रहा हूं कि अब बंगाल हमे पूर्ण बहुमत से आगे 300 सीटें पार करवा कर रहेगा। उन्होंने पूछा कि क्या लगता है आपको कि आपकी गालियों और धमकियों से मोदी डर जायेगा? दीदी, जनता को धोखा आप दो, चिटफंड के नाम पर गरीबों का पैसा आप लूटों, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर आप बैठों। और जब पश्चिम बंगाल की जनता आपसे हिसाब मांगे तो आप गालियां देने पर उतर आई, हिंसा और आगजनी करने लगी। 

प्रमुख खबरें

मैं 30 साल का और वे लोग 50 साल के..मायावती के भतीजे ने UP के 2 लड़कों को क्यों कहा अंकल

US Visa Rules: H-1B और L-1 वीजा एक्सटेंशन पर अब देना होगा भारी शुल्क, Indian IT कंपनियों की बढ़ी टेंशन

ताइवान में Chinese Intelligence का बड़ा खुलासा, लाखों नागरिकों का Personal Data लीक कर रही थी बीजिंग की जासूसी एजेंसी

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs