Meghalaya में मंगलवार को एमडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सत्ताईस फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 59 में से 26 सीट पर अपनी पार्टी को बड़ी जीत दिलाने के बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) प्रमुख संगमा मंगलवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उसके बाद उसे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के 11 विधायकों और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के दो विधायकों का भी समर्थन मिल गया। इसके साथ ही संगमा को कुल 45 विधायकों का समर्थन हासिल है। संगमा ने कहा कि एनपीपी को आठ और 11 विधायकों वाले सहयोगी दल यूडीपी को दो, जबकि दो-दो विधायकों वाली भाजपा और एचएसपीडीपी को एक-एक मंत्री पद मिलेगा। इससे पहले दिन में अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) टिमोथी डी. शिरा ने 58 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रमुख खबरें

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक

अचानक जेब से मोबाइल निकाला और फिर... भाषण के बीच राहुल ने क्या किया? पूरा हॉल देखता रह गया!

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

लद्दाख को लेकर सरकार ने अब क्या बड़ा फैसला ले लिया? अमित शाह ने X पर खुद पोस्ट कर दी ये धमाकेदार जानकारी