PM मोदी के परंपरागत मणिपुरी मफलर ने लोंगों का ध्यान खींचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

इंफाल।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान उनके गले में परंपरागत मणिपुरी मफलर मितेई लेंग्यान ने सबका ध्यान आकर्षित किया, विशेष रूप से पूर्वोत्तर के इस राज्य के लोगों का। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से देश भर में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढाने की घोषणा के दौरान प्रधानमंत्री मणिपुरी मफलर पहने हुए थे, इसे लीरूम फी के नाम से भी जाना जाता है जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पुरूष करते हैं।

मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल की प्रोफाइल तस्वीर भी बदल दी है जिसमें वह लेंग्यान का इस्तेमाल चेहरे के मास्क के तौर पर कर रहे हैं। समारोहों में अतिथियों को प्रदान किये जाने वाला यह मफलर अलग अलग रंगों का होता है और सामान्य तौर पर इसका किनारा लाल रंग का और चौडा होता है। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, विपक्षी कांग्रेस के प्रवक्ता एन बी मितेई और आम लोगों ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की है प्रधानमंत्री ने इस मफलर को धारण किया है जिसे राज्य का सांस्कृतिक प्रतीक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन: PM मोदी के फैसले का जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने किया स्वागत

हेपतुल्ला ने बताया, मैं इसे देख कर बहुत प्रसन्न हूं। इससे यह पता चलता है कि हमारे प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर का ध्यान रखते हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, राष्ट्र के नाम संबोधन के समय मणिपुरी मितेई लेंग्यान का इस्तेमाल करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री जी को मेरी सच्ची सराहना एवं सलाम। लेंग्यान परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, यह दर्शाता है कि हमारे प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर का खास तौर से मणिपुर का कितना ध्यान रखते हैं और प्यार करते हैं। सिंह ने प्रधानमंत्री की वह तस्वीर भी साझा की है जिसमें लेंग्यान का इस्तेमाल वह चेहरे के मास्क के तौर पर भीकर रहे हैं। राष्ट्रव्यापी बंदी को तीन मई तक बढाने की घोषणा के लिये मोदी को धन्यवाद देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस घातक कोरोना वायरस के प्रकोप के खिलाफ संघर्ष में उनकी इच्छा, दृष्टि और सलाह का पालन करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एन बी मितेई ने भी गौरवान्वित महसूस किया क्योंकि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन के लिये मणिपुरी मफलर को चुना। उन्होंने ट्वीट किया, यह देखकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि देश के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे परंपरागत मितेई मफलर पहना। मणिपुर के कुछ अन्य लोगों ने भी इसके लिए प्रधानमंत्री की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत