'मोदी की 2024 में जीत निश्चित', Eknath Shinde बोले- विपक्ष अपना नेता तय नहीं कर सका

By अंकित सिंह | Jul 15, 2023

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 2024 में विपक्षी कितनी भी ताकत लगा ले, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत सुनिश्चित है। विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए कहा कि वे अब तक अपना नेता नहीं कर सके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार में अजित पवार के शामिल होने का भी बचाव किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब हमारे पास 200 से ज्यादा विधायक हैं और हमारे कामकाज में तेजी आएगी। 

अजित पवार पर बात

अजित पवार के सरकार में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे पास (महाराष्ट्र में) 200 विधायक और सांसद हैं। कोई भेदभाव नहीं होगा। किसी के साथ भी अन्याय नहीं किया किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजित पवार के (महाराष्ट्र सरकार में) शामिल होने से राज्य सरकार के कामकाज की गति तेज हो गई है और यह अधिक तेजी से निर्णय लेगी। शिंदे ने यह टिप्पणी दो जुलाई को अजित पवार के सरकार में शामिल करने के संदर्भ में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई मेट्रो परियोजना और मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग योजना को पहले रोक दिया गया था, लेकिन उनकी सरकार ने ‘अवरोधकों’ को हटा दिया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा राजनीतिक रूप से तो मजबूत हुई है मगर चारित्रिक रूप से कमजोर हो गयी

उद्धव ठाकरे पर निशाना

शिंदे ने अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का अभिप्राय घर पर बैठना नहीं होता, बल्कि जनता के बीच जाकर योजनाओं को लागू करना होता है। मैं उनके बारे में नहीं बोलूंगा, जो अपने घरों में बैठे हैं। पवार साहेब (शरद पवार) ने अपनी किताब में लिखा है। जो लोग घर से काम करते हैं उन्हें जनता ने घर बैठने को मजबूर कर दिया है।’’ उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा नेता उनके ‘अच्छे मित्र है और बड़े दिल वाले व्यक्ति हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Newborn Care Tips: गर्मी में शिशु की देखभाल में न करें ये गलतियां, Health को हो सकता है नुकसान

CEC को मिलना चाहिए भारत रत्न..., ज्ञानेश कुमार के लिए हिमंता ने ऐसा क्यों कहा?

गोलियों से दहला Pakistan का Khyber, सेना का दावा- मारे 22 आतंकी, एक बच्चे की भी गई जान

Iran-US में बढ़ा तनाव, तीसरा अमेरिकी Warship पहुंचा, Trump बोले- हम पूरी तरह तैयार