'संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहते हैं मोदी', MP में बोले राहुल, जल-जंगल-जमीन पर अडानी जैसे लोगों की नजर

By अंकित सिंह | May 06, 2024

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव संविधान और आरक्षण बचाने के लिए है। इस देश के गरीब के पास जो कुछ भी है, चाहे आपकी जमीन हो, जल हो, जंगल हो, नौकरी हो, सब कुछ संविधान ने दिया है; अब नरेंद्र मोदी ने इसे (संविधान) बदलने का, इसे खत्म करने का मन बना लिया है। उन्होंने बड़ा वादा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में आने पर मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए दैनिक मजदूरी देगी। आशा, आंगनवाड़ी की महिलाओं का आमदनी दोगुनी होगी और एक लाख रुपए महिलाओं के बैंक अकाउंट में जाएगा। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी जैसे लोगों की नजर आपके जल-जंगल-जमीन पर है। पीएम मोदी, अपने मित्र अडानी को आपका जल-जंगल-जमीन सौंप देना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी ने पहले ही हिंदुस्तान के एयरपोर्ट, पॉवर स्टेशन, पोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस सेक्टर सबकुछ अडानी जैसे लोगों को दे दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया कहता है कि मनरेगा से लोगों की आदत बिगड़ती है। लेकिन जब अरबपतियों का कर्जा माफ होता है तो उसको यह विकास कहते हैं। लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आएगी, हम मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए दैनिक मजदूरी देंगे।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh : अवैध रेत खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिसकर्मी को कुचला

राहुल ने साफ तौर पर कहा कि नरेंद्र मोदी आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। BJP के नेताओं ने साफ कहा है- BJP की सरकार बनते ही वे दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से आरक्षण छीन लेंगे। जहां BJP आरक्षण छीनने की बात कर रही है, वहीं हम आरक्षण से 50% की लिमिट हटाकर उसे बढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आएंगे तो उनसे बोलना- खटाखट.. खटाखट.. खटाखट। उनसे कहना जो आपने अरबपतियों के लिए किया, वो काम कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान के गरीबों के लिए करने जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा