भगोड़ों को मोदी की चेतावनी, कहा- देश को लूटने वाले जल्द पकड़े जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2019

मदुरई, तमिलनाडु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ लड़ाई के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए रविवार को जनता को आश्वासन दिया कि आर्थिक अपराधियों को कानून के हवाले किया जाएगा। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम के कारण ही विपक्षी पार्टियां महागंठबंधन बनाने को विवश हुई हैं। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को यहां संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश को लूटने और धोखा देने वाला हर व्यक्ति चाहे वह देश में हो या विदेश में, न्याय के समक्ष खड़ा किया जाएगा।’’ 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया के जरिये लोकसभा चुनाव की तैयारी को धार देगी भाजपा

उन्होंने विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि इसी कारण (भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई के कारण) वे एक साथ जमा हो रही हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि इस चौकीदार को हटाने के लिये उन्हें तमाम विरोधों को त्यागकर एकजुट होना पड़ेगा। वे डर और विरोधभाव में कितना ही बड़ा समूह क्यों नहीं बना लें, नरेंद्र मोदी गरीबों के साथ पूरी ताकत से खड़ा रहेगा।’’ उन्होंने तमिलनाडु के युवाओं और मदुरई के लोगों से इन नकारात्मक ताकतों को खारिज करने की अपील की।उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में एम.के.स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके भी भाजपा विरोाी गठबंधन में सक्रिय भूमिका निभा रही है। स्टालिन ने पिछले महीने एक सार्वजनिक रैली में प्रधानमंत्री पद के लिये राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया था।

प्रमुख खबरें

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी