मोदी ने मुस्लिम देश में लहराई ये भगवा किताब, अंदर क्या निकला?

By अभिनय आकाश | Aug 31, 2026

सेंट्रल एशियाई देश उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक सबके सामने भगवा किताब उठाई और बड़ा खेल कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह भगवा किताब उज़्बेकिस्तान ने ही पीएम मोदी के सामने रखी थी। कई लोग तो इस फाइल का रंग देखकर ही बेचैन हो गए। आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर हैं। किर्गिस्तान में एसईओ समिट शुरू हो चुका है। इस समिट में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन किर्गिस्तान में हो रहे एसइओ समिट में आने से पहले पीएम मोदी उज्बेकिस्तान में एक जबरदस्त डील कर आए। पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्व के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीएम मोदी ने इस भगवा किताब को उठाया। पीएम मोदी ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से कहा कि मैंने यह आपकी बुक देखी। इसमें आपने उज़्बेकिस्तान और भारत के रिश्तों को लेकर जो कहा है वह शानदार है। मगर इसी बुक में एक ऐसी बात कही गई है जिसे सुनकर भारत के दुश्मन देश बौखला जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, भाजपा ने बताया गर्व का क्षण

आपको बता दें कि भारत को अपने न्यूक्लियर विस्तार के लिए जरूरी यूरेनियम चाहिए क्योंकि भारत 2047 तक 100 गीगावाट की न्यूक्लियर क्षमता हासिल करना चाहता है। लेकिन देश में होने वाला यूरेनियम उत्पाद भारत की मौजूदा जरूरत का सिर्फ 30% हिस्सा ही पूरा करता है। ऐसे में भारत को एक भरोसेमंद विदेशी यूरेनियम सप्लायर की जरूरत थी और अब उज़्बेकिस्तान ने भारत के साथ डील कर ली है। आपको बता दें कि सेंट्रल एशियाई देश उज़्बेकिस्तान और कजाकिस्तान यूरेनियम के भंडार पर बैठे हैं। कजाकिस्तान तो दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम प्रोड्यूसर है। कुछ महीनों पहले भारत ने कजाकिस्तान के साथ यूरेनियम डील कर ली थी। लेकिन भारत को उज़्बेकिस्तान की भी जरूरत थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे