BJP National Convention Meet । देश ने किया तय, PM मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री... INDI Alliance पर निशाना साधते हुए बोले Amit Shah

By एकता | Feb 18, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 के दूसरे दिन रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। अमित शाह ने कहा, 'इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।' बता दें, 2024 चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है। भारत मंडपम में इसका आयोजन किया जा रहा है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: BJP में शामिल होंगे Manish Tewari! कमलनाथ के बाद तेज हुई दिग्गज नेता के Congress छोड़ने की अटकलें

राष्ट्रीय अधिवेशन में बोलते हुए अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज का एक वोटबैंक की तरह कांग्रेस और इंडी अलायंस ने बहुत उपयोग किया। लेकिन उन्हें पहली बार सम्मान और हिस्सेदारी देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया।' अमित ने आगे कहा कि मैं आज आप सबके माध्यम से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है मोदी जी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने वायनाड का दौरा कर हाथियों के हमले के पीड़ितों से की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।' अमित शाह ने आगे कहा, 'इस देश में 2G, 3G और 4G पार्टियां है। 2G का मतलब घोटाला नहीं है। 2G का मतलब 2 जेनरेशन पार्टी, 4 पीढ़ी तक इनका नेता नहीं बदलता, अगर कोई आगे बढ़ गया तो ये उसका हश्र कर देते हैं, कई सारे ऐसे हश्र किए हुए लोग आज भाजपा में शामिल होकर लोकतंत्र की यात्रा में जुड़े हैं।'

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks