Modi आज सीकर आएंगे, पीएमओ ने मेरा पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम हटाया: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीकर वाले कार्यक्रम में उनका पूर्व निर्धारित संबोधन कार्यक्रम हटा दिया है। मोदी सीकर के कस्बे में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वे 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गहलोत ने बृहस्पतिवार सुबह इस बारे में ट्वीट किया और मोदी से मांग की कि वह ‘अग्निवीर योजना’ को वापस लेकर सेना में स्थाई भर्ती जारी रखें, जातिगत जनगणना के राज्य सरकार के संकल्प प्रस्ताव पर फैसला करें।

हमने केन्द्र सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्ज माफ करने के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट’ का प्रस्ताव भेजा है जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे। इस मांग को पूरा किया जाए। जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए गहलोत ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा ने जातिगत जनगणना के लिए संकल्प पारित कर भेजा है। केन्द्र सरकार इस पर अविलंब निर्णय ले। उन्होंने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा देने की भी मांग की है।

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray Birthday: फोटोग्राफर से महाराष्ट्र के सीएम बन राजनीति में बनाई पहचान, ऐसा रहा उद्धव ठाकरे का सफर

प्रधानमंत्री सीकर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र को 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) समर्पित करेंगे। साथ ही वे ‘‘यूरिया गोल्ड’’ की भी शुरुआत करेंगे। वे राजस्‍थान उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे केन्द्रीय विद्यालय तिवरी, जोधपुर का भी उद्घाटन करेंगे। शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम से इतर प्रधानमंत्री एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली

FedEx Delhi Airport Investment | ग्लोबल ट्रेड में भारत का तहलका! Delhi Airport पर बनेगा सुपर-फास्ट कार्गो हब, हर घंटे 5,000 पैकेजों की होगी प्रोसेसिंग!

ईरान का सबसे बड़ा रहस्य उजागर! सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का नया वीडियो वायरल, दुनिया ने पहली बार सुनी आवाज!