By अभिनय आकाश | Oct 28, 2026
अरुणाचल प्रदेश में भारत चीन के सैनिकों के बीच आमने-सामने की स्थिति पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गो जियाकून और मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने सारा दोष भारत के मत्थे पर मड़ दिया है। चीनी एक्सपर्ट्स इसे भारत की सोची समझी रणनीतिक और घरेलू चाल बता रहे हैं। लेकिन भारत के विदेश मंत्रालय ने चीन के झूठ का पर्दाफाश करते हुए साफ कहा कि जब-जब चीनी सेना दश्त के तय प्रोटोकॉल तोड़ती है तब-तब सीमा पर हालात तनावपूर्ण हो जाते हैं। आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पहले ही अरुणाचल में जारी फेस ऑफ की पुष्टि कर दी थी। लेकिन भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी तनातनी पर चीनी मीडिया की बौखलाहट और पैतरेबाजी अब सामने आ गई है। चीन की मीडिया ने पूरा दोष भारत के मध्य मड़ा है। चीन का मुखपत्र सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स भारत की सेना के दावों को भारत की घरेलू राजनीति और रणनीतिक चाल बताकर सच्चाई से मुंह मोड़ रहा है। जबकि साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने माना कि इस टकराव ने मोदी और शी जिनपिंग की हालिया मुलाकात के बाद जो नाजुक सुलह है उसे खतरे में डाल दिया है।