मोदीजी की सेना कहकर बुरे फंसे योगी, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट, विपक्ष ने बोला हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में एक चुनावी सभा में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ करार दिया। योगी की इस टिप्पणी पर सोमवार को राजनीतिक विवाद पैदा हो गया। विपक्षी नेताओं ने योगी पर हमला बोलते हुए उन पर सेना का ‘‘अपमान करने’’ का आरोप लगाया। आदित्यनाथ पर विपक्ष के हमलों के बीच चुनाव आयोग ने गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट से इस मामले में रिपोर्ट तलब की ताकि यह पता लगाया जा सके कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की टिप्पणी से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है कि नहीं। चुनाव आयोग राजनीतिक पार्टियों को पहले ही नसीहत दे चुका है कि वे लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सैन्य बलों के मुद्दे पर कोई प्रचार या दुष्प्रचार नहीं करें। विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए रविवार को आदित्यनाथ ने कहा था कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के लिए जो ‘असंभव’ था, वह अब भाजपा के शासन में संभव हो गया है।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने उत्तराखंड किया चुनावी प्रचार, कहा- PM मोदी ने दिया को भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार

लिहाजा उन्हें लोगों का सामना करने के लिए हमारे सशस्त्र बलों के त्याग और वीरता के पीछे छुपना पड़ता है। वह ऑक्सीजन के बिना 400 बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को भी बचाने का काम किया।’’ ममता ने योगी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह सुनना चौंकाने वाला है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भारतीय सेना ‘मोदी सेना’ है। ऐसा निर्लज्ज वैयक्तिकरण और हमारी प्रिय भारतीय सेना की वीरता को हड़पना उनका अपमान है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। वे सभी की हैं। वे हमारे देश की महान पूंजी है, न कि भाजपा की कैसेट है। देश के लोगों को खड़े होकर इस बयान को खारिज करना चाहिए।’’ नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल एल रामदास ने भी कहा कि वह योगी के बयान से ‘‘निराश’’ हैं। उन्होंने कहा कि सेना किसी शख्स की नहीं बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा नेता के बयान पर चुनाव आयोग का रुख करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एच एस पनाग ने भी कहा, ‘‘ऐसी टिप्पणियों से सेना का राजनीतिकरण होता है।’’ 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal