PM मोदी का कायल हुआ अमेरिका, कहा- पाकिस्तान को जोरदार जवाब दे सकता है भारत

By अनुराग गुप्ता | Mar 09, 2022

नयी दिल्ली। अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हौसले को सलाम किया गया है। अमेरिका ने माना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत सीमापार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भविष्य में फिर से कड़े कदम उठा सकता है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर बालाकोट एयर स्ट्राइक में आतंकवादी शिविर को तबाह करना हो, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है। 

इतना ही नहीं अमेरिकी खुफिया विभाग की रिपोर्ट में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के द्वारा सैनिकों की तैनाती बढ़ाए जाने से दोनों परमाणु शक्तियों के बीच सशस्त्र टकराव हो सकता है, जिससे अमेरिकी हितों को नुकसान होने की आशंका है। इस रिपोर्ट में गलवान घाटी में हुए संघर्ष और उसके बाद के संघर्षों को भी शामिल किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा- कीव से हजारों लोगों को निकालने के प्रयास जारी 

नेशनल इंटेलिजेंस निदेशक कार्यालय (ओडीएनआई) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में चीन के हितों की भी चर्चा भी की गई है। इस रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि अगर शी जिनपिंग की सेना वन चाइना पॉलिसी को लागू करने के लिए ताइवान पर हमला करती है, तो यह दुनिया भर में अशांति पैदा करेगी।

प्रमुख खबरें

Gulveer Singh ने Asian Games में रचा इतिहास, 3 स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले चौथे भारतीय बने

Mohsin Naqvi के खिलाफ ACC Board के 3 सदस्य, Bangladesh को मिल सकती है कमान

नई National Steel Policy से सस्ते आयात पर लगेगी रोक, Green Steel पर होगा फोकस

3 Crore से ऊपर की FD पर बैंकों को हर दिन सुबह 10 बजे तक घोषित करनी होगी नई Rate