शाह ने दूसरी बार PM बनने पर मोदी को दी बधाई, बोले- भारत नई ऊंचाइयां हासिल करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष और अब कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार शपथ ग्रहण करने को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुये भरोसा जताया है कि देश उनके सक्षम नेतृत्व में नयी ऊंचाइयां हासिल करना जारी रखेगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण। श्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार दूसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। मैं निश्चिंत हूं कि भारत आपके सक्षम नेतृत्व में नयी ऊंचाइयां हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में बेमिसाल तरक्की देखी है। शाह ने अन्य 57 मंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज