मोदी का अमेरिकी दौरा प्रभावशाली , राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलेगी: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी दौरे को रविवार को ‘‘प्रभावशाली’’ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान लिए गये द्विपक्षीय फैसलों से राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलेगी। सीतारमण ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की मिस्र यात्रा की भी सराहना की और कहा कि राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी द्वारा मोदी को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित करना ‘‘भारत के लिए गर्व का क्षण’’ था। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री को 13 देशों से सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से छह सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले राष्ट्रों से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को मिस्र में काफी महत्व दिया गया। सीतारमण ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ने एक-दूसरे को पूरा महत्व दिया है और ‘‘ऐसे कदम उठाए हैं’’ जो ‘‘हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों को साकार करने’’ में मदद करेंगे। अमेरिकी कांग्रेस और सीनेट के संयुक्त सत्र में मोदी के संबोधन को ‘‘बहुत महत्वपूर्ण’’ बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को उनके भाषण के दौरान तालियां बजाकर सम्मान दिया जाना ‘‘देश में हम सभी के लिए गर्व की बात है।’’

प्रमुख खबरें

एक री-रिलीज और बदल गया बॉक्स ऑफिस का इतिहास, Avengers Endgame Encore ने Avatar को पीछे छोड़ा

GST Council कर अधिकारियों की समितियों को तीन निकायों में समेटने की तैयारी में

शादी में चेहरे पर चाहिए नेचुरल निखार? आज से शुरू कर दें ये 14 आसान काम

Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की