Mohamed Muizzu का मिशन मेल-मिलाप, इस तारीख को आने वाले हैं भारत

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2024

चीन के करीबी मुइज्जू को अब सत्ता संभालने के बाद धीरे धीरे भारत की अहमियत समझ में आने लगी है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। इस यात्रा को रिश्तों में कड़वाहट के बाद द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। मामले से परिचित लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुइज़ू पिछली बार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए छह अन्य क्षेत्रीय देशों के नेताओं के साथ नई दिल्ली आए थे। इस बार वो  7-9 अक्टूबर के दौरान द्विपक्षीय यात्रा के लिए भारत में रहने वाले हैं। नाम न बताने की शर्त पर ऊपर बताए गए लोगों ने बताया कि मोदी सहित भारतीय नेतृत्व के साथ उनकी बैठकें 8 अक्टूबर को निर्धारित हैं।

इसे भी पढ़ें: Muizzu की भारत यात्रा से पहले मालदीव में मचा हड़कंप, मोदी पर कमेंट करने वाले दो मंत्रियों का हुआ इस्तीफा

पिछले दिसंबर में मुइज़ू की सरकार ने भारत के साथ संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के लिए 2019 के समझौते को समाप्त कर दिया। इसके बाद चीन और तुर्की के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने बीते दिनों स्वीकार किया था कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली सरकार के शुरुआती दिनों में भारत-मालदीव संबंध कठिन दौर से गुजरे, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों ने गलतफहमियां दूर कर ली हैं। जमीर ने श्रीलंका की यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की।

प्रमुख खबरें

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

AI से वित्तीय धोखाधड़ी में भारी उछाल, US में 89 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान

Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास