मोहम्मद आमिर ने पहले क्रिकेट से लिया संन्यास, अब पाकिस्तान को भी कहेंगे अलविदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

कराची। हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तान के बांये हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल करने और ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहे हैं। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। आमिर ने सितंबर 2016 में एक ब्रिटिश नागरिक नरगिस मलिक से शादी की थी और वह जीवनसाथी (स्पाउज) वीजा के योग्य हैं जो उन्हें 30 महीने के लिए इंग्लैंड में रहने की अनुमति देता है। 

इसे भी पढ़ें: मलिंगा के संन्यास पर बुमराह बोले, उनका प्रशंसक बना रहूंगा

सत्ताईस वर्षीय आमिर में अभी काफी क्रिकेट बचा है, उसने शुक्रवार को खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। उनके प्रशंसकों के लिये ब्रिटेन में बसने की योजना की खबर काफी हैरानी भरी है। सूत्र ने कहा कि वह नियमित रूप से इंग्लैंड जाता है और पिछले साल से कांउटी क्रिकेट भी खेलता है। इसलिये अब उसके लिये कोई परेशानी की बात नहीं है।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी