Superstar Singer 2 Winner | अरुणिता कांजीलाल की टीम के मोहम्मद फैज ने जीता सुपरस्टार सिंगर का खिलाब

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2022

Superstar Singer 2 Winner : अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) की टीम के मोहम्मद फैज (Mohammad Faiz ) ने शो जीता। जोधपुर की 14 वर्षीय लड़के फैज का मुकाबला धर्मकोट के मणि, पश्चिम बंगाल की प्रांजल विश्वास, मोहाली की सायशा गुप्ता, केरल के आर्यानंद आर बाबू और ऋतुराज से था। फाइनलिस्ट को कड़ी टक्कर देने के बाद मोहम्मद फैज को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सुपरस्टार सिंगर 2 में सिंगिंग (Superstar Singer 2 Winner) के रूप में ताज पहनाया गया। इस शो को हिमेश रेशमिया, अलका याज्ञनिक और जावेद अली ने जज किया है।

सुपरस्टार सिंगर 2 का 'द ग्रैंड फिनाले' एक संगीतमय समारोह था जिसने दर्शकों को भारत के युवा गायन प्रतिभाओं के असाधारण प्रदर्शन के साथ संगीत के एक सुंदर उत्सव से परिचित करवाया। जैसा कि पूरा देश यह जानने के लिए इंतजार कर रहा था कि टॉप 6 फाइनलिस्ट में से कौन विजेता होगा, जोधपुर के मोहम्मद फैज को दूसरे सीज़न का विजेता घोषित किया गया और प्रतिष्ठित सुपरस्टार सिंगर 2 ट्रॉफी जीती। 

इसे भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने कृष 4 और रामायण के लिए ठुकराया ब्रह्मास्त्र 2 का ऑफर? रणवीर और दीपिका होंगे फिल्म का हिस्सा

अक्षय कुमार और अन्य बी-टाउन हस्तियों द्वारा 'फ्यूचर वॉयस ऑफ रोमांस' के रूप में उपयुक्त रूप से शीर्षक मोहम्मद फैज ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन के माध्यम से संगीत के प्रति अपने जुनून को जीवंत कर दिया। ऑडिशन के दौर में 'खामोशियां' गाने पर अपने पहले प्रदर्शन के साथ, 14 वर्षीय फैज़ ने जजों और दर्शकों के दिलों में समान रूप से एक विशेष स्थान पाया। वहां से फैज़ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, उन्होंने अपनी जादुई आवाज से जजों, दर्शकों और सभी सेलिब्रिटी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक