पहलगाम आतंकी हमले पर मोहम्मद रिजवान का शर्मनाक बयान, विराट कोहली को लेकर भी कही ये बात

By Kusum | May 01, 2025

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान का रिएक्शन सामने आया है। रिजवान ने कहा कि उन्हें किसी हमले की जानकारी ही नहीं है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली को अपने क्रिकेट फैमिली का हिस्सा भी बता दिया। दरअसल, पीएसएल में करारी हार के बाद जब पत्रकार ने पहलगाम हमले पर पूछा तो जिस पर रिजवान की ये बात काफी हैरान कर गई कि उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही गर्मागर्मी की जानकारी ही नहीं है। 

दूसरी बात ये है कि क्रिकेट में सियासत बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। हमारी जो क्रिकेट फैमली है, जिसमें विराट कोहली है, स्टीव स्मिथ है, जितने भी खिलाड़ी हैं हम जब आपस में मिलते हैं तो वो सबके सामने होता है। किस प्यार मोहब्बत से मिलते हैं हम सब। हम एक दूसरे से काफी कुछ सीखते हैं प्यार से रहते हैं। हमें और चीजों से कोई मतलब नहीं होता। 

हालांकि, जहां रिजवान कह रहे हैं कि, उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही सरगर्मी की कोई जानकारी नहीं है वहीं दूसरी ओर उनके मुल्क के दूसरे खिलाड़ी भारत के खिलाफ आग उगल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Sensex की 7 दिग्गज कंपनियों का Market Cap 1.13 लाख करोड़ घटा, Airtel और Reliance को सर्वाधिक नुकसान

Awarapan 2 की सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए Swine Flu का शिकार, टला बेंगलुरु का मेगा इवेंट

Punjab के Ferozepur में AAP नेता गुरप्रीत की हत्या, चार हमलावरों ने की फायरिंग

क्या Spyware कर रहा है आपकी जासूसी? Phone Camera हैक होने के इन Warning Signs को न करें नजरअंदाज