ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए मोहम्मद शमी, T20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की जगह हो सकते हैं शामिल

By अंकित सिंह | Oct 13, 2022

भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। मोहम्मद शमी के साथ मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर भी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह के जगह भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि टी20 विश्व कप से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है। जसप्रीत बुमराह के जगह किसे टीम में शामिल किया जाएगा, इसको लेकर बीसीसीआई की ओर से फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। इसके अलावा स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल दीपक चाहर भी चोटिल हो गए हैं जिसकी वजह से उन्हें भी बाहर होना पड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: इन खिलाड़ियों के बल्ले से टी-20 विश्व कप में होगी चौकों-छक्कों की बरसात, टॉप 10 में पाक के 2 खिलाड़ी

आधिकारिक वॉर्म अप मुकाबला 17 और 19 अक्टूबर को भारत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप का आगाज 23 अक्टूबर को होगा। उस दिन इसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। भारत को ग्रुप दो में रखा गया है। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम है। भारत को दूसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को, तीसरा मुकाबला 30 अक्टूबर को, चौथा मुकाबला 2 नवंबर को और पांचवा मुकाबला 6 नवंबर को खेलना है। 

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe