Mohammed Shami का नया ब्रह्मास्त्र! Coach Carl Crowe ने खोला 4 दिन में बनी Special Ball का रहस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो ने खुलासा किया कि अनुभवी मोहम्मद शमी ने भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा को चकमा देने के लिए नई गेंद का इजाद किया था। शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर निकलती धीमी गेंद पर टी20 रैंकिंग के शीर्ष बल्लेबाज को चकमा देकर आउट किया था। भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी बंगाल के लिए शानदार घरेलू सत्र के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहतरीन लय में हैं।

अभिषेक ने ड्राइव शॉट खेला और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए शॉर्ट थर्ड मैन पर एम. सिद्धार्थ के हाथों में चली गई। शमी ने अगले ओवर में हेड को चलता किया, जिससे सनराइजर्स की टीम नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया। शमी ने 2025-26 के घरेलू सत्र में बंगाल के लिए सभी प्रारूपों में 68 विकेट लिए हैं। इसमें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 16, विजय हजारे ट्रॉफी के 15 और रणजी ट्रॉफी के 37 विकेट शामिल हैं। इसके बावजूद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति उन्हें नजरअंदाज कर रही है। वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए उनकी वापसी की मांग उठ रही है। क्रो ने शमी की सीखने की ललक की सराहना करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें अलग बनाता है। उन्होंने कहा, “कोई भी खिलाड़ी नया कौशल सीखने के लिए कभी बूढ़ा नहीं होता। चार दिन में नई कला सीखकर उसे मैच में लागू करना और विकेट लेना शमी की मानसिकता को दर्शाता है।”

इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत की भी जमकर तारीफ की और उन्हें ‘खिलाड़ियों को सशक्त बनाने वाला’ कप्तान करार दिया। उन्होंने कहा कि पंत टीम बैठक में गेंदबाजों की राय सुनने के इच्छुक रहते हैं और सभी को अहमियत देते हैं। क्रो ने कहा, “पंत की खासियत यह है कि कप्तान के तौर पर कमरे में आते ही वह हर व्यक्ति का अभिवादन करते हैं और इससे टीम में अपनापन महसूस होता है।

प्रमुख खबरें

दोस्त और मार्गदर्शक : PM Modi को TMC सांसद Shatrughan Sinha ने दी बधाई, विपक्ष हैरान!

Bangle Organiser: चूड़ियों का Collection रहेगा Safe, ये Best Bangle Organiser Designs देंगे क्लासी लुक

Bhooth Bangla OTT Release | भूत बंगला का तहलका! अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म की नेटफ्लिक्स रिलीज डेट आउट

TMC का अंदरूनी घमासान: अब Kalyan Banerjee ने Mamata को दिया Ultimatum, कहा- अभिषेक को चुनो या मुझे