मोहम्मद शमी ने किया खुलासा, कहा- चोट से उबरने की प्रेरणा ऋषभ पंत से मिली

By Kusum | Oct 22, 2024

हाल ही में टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं और नवंबर में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं अब शमी ने बताया कि उन्हें चोट से उबरने के लिए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से प्रेरणा ली। 

फिलहाल, शमी के टखने की चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से बाहर हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में सर्जरी कराई थी। 34 वर्षीय शमी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले आधे रन-अप से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहता थे। लेकिन अब पूरे रन-अप से गेंदबाजी शुरू कर दी है। शमी ने कहा कि, मुझे अब कोई दर्द नहीं है। हर कोई लंबे समय से सोच रहा है कि मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए जा पाउंगा या नहीं लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय है। 

प्रमुख खबरें

India Bhutan China Tri-Junction पर भारत की नई रणनीति ने किया हैरान, Doklam तक पहुँचेगी रेल, चीन के छूटे पसीने

Avengers: Endgame का रिकॉर्ड तोड़कर Spider-Man ने उत्तरी अमेरिका में रची इतिहास

Jammu में Amarnath Yatra के लिए 964 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Top 10 Breaking News 4 August 2026 | Kanwar Yatra Clash | US Tariff Lawsuit | Iran US Conflict | Ramayana Trailer Backlash | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें