दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार को मोहन बागान ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

कोलकाता। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और भारत की 1975 विश्व कप जीत के नायकों में शामिज अशोक कुमार को मोहन बागान फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन होगा। मोहन बागान दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। मोहन बागान ने1911 में इसी दिन आईएफए शील्ड में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था। वह खिताब जीतने वाली पहला भारतीय क्लब बना था। मोहन बागान के महासचिव श्रींजय बोस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम पुरस्कार की प्रस्तुति और उनके व्यक्तिगत संदेशों को भी रिकॉर्ड करेंगे जिसे हमारे सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जाएगा।’’

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद