मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2026

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला किया। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों और चुनावी जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर संघ प्रमुख मोहन भागवत की "खामोशी" पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खड़गे ने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि यह संगठन विज्ञान से लेकर परिवार नियोजन तक हर विषय पर अपनी राय रखने का दावा करता है, लेकिन अहम सार्वजनिक मुद्दों पर बोलने से साफ़ तौर पर बचता है। खड़गे ने कहा, आरएसएस की हर चीज़ पर राय होती है। भारत की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, धर्म, सामाजिक मूल्य, विज्ञान क्या है, और यहाँ तक कि भारतीयों के कितने बच्चे होने चाहिए। गोमूत्र से कैंसर ठीक होने के दावों को बढ़ावा देने से लेकर पौराणिक कथाओं को वैज्ञानिक तथ्य बताने तक, ऐसा लगता है कि कोई भी विषय उनकी विशेषज्ञता से बाहर नहीं है।

प्रमुख खबरें

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश