उम्र हुई 75 तो किनारे हो जाना चाहिए...Mohan Bhagwat ने मोदी को दिया रिटायरमेंट का संदेश? 2 महीने बाद कुर्सी छोड़ने का वक्त शुरू

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2025

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि 75 की उम्र होने के बाद दूसरों को भी अवसर देना चाहिए। वे रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रेरक दिवंगत मोरोपंत पिंगले पर लिखी पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे। 74 वर्षीय भागवत ने कहा, 'मोरोपंत पिंगले ने कहा था कि जब 75 वर्ष की शॉल ओढ़ाई जाती है तो अर्थ होता है कि हमारी उम्र हो चुकी है, अब थोड़ा किनारे हो जाना चाहिए।' भागवत ने कहा कि संघ में प्रसिद्धि से दूर रहते हुए काम कर 75 वर्ष की उम्र के बाद सेवानिवृत्त होने का आदर्श मोरोपंत पिंगले ने पेश किया था। जैसे हनुमान 'राम काज करिबे को आतुर' थे, वैसे ही मोरोपंत 'संघ कार्य करिबे को तत्पर' थे। यह समर्पण से आता है। राम जन्मभूमि आंदोलन में भी मोरोपंत ने अशोक सिंघल को आगे रखा, खुद आगे नहीं आए। गुमनाम रहकर काम करने की मिसाल पेश की। भागवत ने पिंगले की राजनीतिक दूरदृष्टि और सटीक भविष्यवाणियों का जिक्र करते हुए कहा, 'आपातकाल के बाद चुनाव नतीजों पर चर्चा चल रही थी, तो मोरोपंत ने कहा था विपक्ष के 276 सांसद चुनकर आए, तो सत्ता परिवर्तन निश्चित होगा। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: RSS ने 1962 की जंग को किया याद, स्वयंसेवकों को आपातकालीन सेवाओं के लिए करेगा तैयार

पीएम को दिलाई घर वापसी की याद: कांग्रेस

कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत की 75 साल की उम्र में पद छोड़ने की कथित टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए यह किस तरह की घर वापसी है कि विदेश से लौटने पर सरसंघचालक ने उन्हें याद दिलाया कि वह इस साल 75 साल के हो जाएंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री भी सरसंघचालक से कह सकते हैं कि वह भी तो 11 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, बेचारे अवार्ड-जीवी प्रधानमंत्री ! कैसी घर वापसी है यह ? लौटते ही सरसंघचालक ने याद दिला दिया कि 17 सितंबर 2025 को वह 75 साल के हो जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री भी सरसंघचालक से कह सकते हैं कि वह भी तो 11 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे! उन्होंने कटाक्ष किया, एक तीर, दो निशाने। 

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की