मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस के पथ संचलन का निरीक्षण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को यहां संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों के वार्षिक पथ संचलन का निरीक्षण किया।

अलग-अलग पथ संचलन तीन स्थानों(कस्तूरचंद पार्क, यशवंत स्टेडियम और विदर्भ हॉकी ग्राउंड) से शुरू हुए और वेरायटी स्क्वायर पर एकत्रित हुए, जहां भागवत ने मंच से संयुक्त पंथसंचलन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भागवत ने संघ प्रार्थना की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की।

संघप्रमुख ने अपने संबोधन में कहा, संघ प्रार्थना भारत माता के प्रति भक्ति, प्रेम और समर्पण की अभिव्यक्ति है। यह इस बात की प्रार्थना है कि हम देश को क्या दे सकते हैं और फिर ईश्वर से प्रार्थना है कि वह हमें देश की सेवा करने में मदद करें।

प्रमुख खबरें

रुपया शुरुआती कारोबार में 35 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर पहुंचा

Health Tips: हिप्स और थाइज के Stubborn Fat से चाहिए छुटकारा? एक्सपर्ट के ये 2 आसान तरीके करेंगे कमाल

ग्रेटर नोएडा में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार

Guru Purnima 2026: जानें कब है गुरु पूर्णिमा, उदयातिथि के अनुसार शुभ मुहूर्त और Puja Vidhi