मौलाना बोलना ठीक नहीं लगता... योगी के राह पर मोहन यादव, एक झटके में बदल डाले तीन गांव के नाम

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनभावनाओं को देखते हुए उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदलने की घोषणा की। यह एक ऐसा कदम है जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि मोहन यादव अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि गजनीखेड़ी पंचायत का नाम अब चामुंडा माता गांव होगा। इसी तरह जहांगीरपुर को अब जगदीशपुर और मौलाना गांव को विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: BJP के केजरीवाल को बताया विज्ञापन बाबा, संबित पात्रा का तंज- मकान पर खर्च, दुकान बचाने के लिए खर्च लेकिन...

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने ‘सीएम राइज स्कूल’ की अवधारणा पर काम करके शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसा निवेश किसी अन्य राज्य में नहीं देखा गया है।’’ बड़नगर में ‘सीएम राइज स्कूल’ का निर्माण 40 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। जोशी ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच