Mohanlal को नहीं मिला Visa, Sydney में शो रद्द होने के बाद मांगी माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026

तिरुवनंतपुरम, आठ अगस्त मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होने वाले उस कार्यक्रम के आयोजकों और दर्शकों से शनिवार को माफी मांगी, जिसमें वह वीजा न मिलने के कारण शामिल नहीं हो पाए। सिंगापुर में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में मोहनलाल ने कार्यक्रम में हिस्सा न ले पाने पर निराशा जताई और कहा कि वह इस स्थिति के लिए किसी को कसूरवार नहीं ठहराना चाहते। खबरों के मुताबिक, मोहनलाल के सिडनी न जा पाने के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

फिल्म उद्योग में कदम रखे मुझे लगभग 50 साल बीत चुके हैं। शायद मैं भारत का एक ऐसा अभिनेता हूं, जिसने सबसे ज्यादा कार्यक्रम किए हैं।” उन्होंने कहा कि वह इस साल अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और आयरलैंड में प्रस्तुतियां दे चुके हैं और सिडनी में भी अच्छी थीम पर कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी। मोहनलाल ने कहा, “केएस चित्रा समेत मेरे साथ के सभी लोग वहां हैं।

लेकिन पता नहीं, ऐसा कैसे हो गया। जिंदगी में पहली बार मुझे वीजा नहीं मिला। मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ।

यह कोई तकनीकी या लिपिकीय गलती हो सकती है या फिर एआई से जुड़ी कोई समस्या। मैं इस बात की गहराई में नहीं जा रहा हूं कि असल में क्या हुआ है।” उन्होंने कहा, “मैं इस स्थिति की सारी जिम्मेदारी खुद ले रहा हूं। मैं आपको बता रहा हूं‍ कि यह मेरी गलती है।

मुझे इसके लिए बहुत अफसोस है और मैं आप सबसे माफी मांगता हूं।

प्रमुख खबरें

Assam के कछार में 8000 Yaba Tablets बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

AAP नेता Saurabh Bharadwaj का आरोप, BJP राज में Delhi की Forest Land पर हो रहा अवैध कब्जा

Special NIA Court का आदेश, यासीन मलिक समेत 6 अन्य लोगों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय

ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई Theja Rio की नगालैंड आधारित फिल्म Aang