कम नहीं हो रही मोहम्मद जुबैर की मुश्किलें, लखीमपुर कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2022

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)। लखीमपुर खीरी की एक अदालत ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका शनिवार को खारिज कर दी। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) एसपी यादव ने बताया, ‘‘अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों की दलील सुनने के बाद एसीजेएम रुचि श्रीवास्तव ने मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका खारिज कर दी। लखीमपुर खीरी पुलिस ने जुबैर को 2021 में दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में अदालत में पेश होने का वारंट जारी किया था। 

इसे भी पढ़ें: ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को बड़ी राहत, पटियाला हाउस कोर्ट ने दी जमानत

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत ने 11 जुलाई को ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दुश्मनी को बढ़ावा देने को लेकर 2021 में दर्ज एक मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। अभियोजन पक्ष ने 14 दिनों के पुलिस हिरासत की मांग की थी और जुबैर के वकील ने इसके खिलाफ दलीलें पेश की। यादव ने बताया कि जुबैर की पुलिस हिरासत पर सुनवाई 20 जुलाई को होनी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया था कि लखीमपुर खीरी जिले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) मोहम्मदी की अदालत ने मोहम्मद जुबैर के खिलाफ वारंट बी जारी किया था, जिसे पिछले शुक्रवार को जिला पुलिस ने तामील करा दिया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर