Khamenei Rule Part 2: 19वां रमजान, मोजतबा के हाथों में कमान, आते ही शुरू किया खौफनाक बदला

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2026

ईरान ने अपनी मिसाइलों पर ब्बैक या मुस्तबा लिख दिया गया है ल और इसके बाद ये मिसाइलें दागी जा रही है। ईरान के अंद इजरायल को लेकर एक अलग ही जोश पैदा हो गया है। वहां पर नए सुप्रीम लीडर का  ऐलान हुआ है और उनका नाम है आयतुल्लाह सैयद मोजतबा को कमान सौंप दी गई है और इसके बाद से लगातार एक युद्ध का एक अलग ही माहौल हो गया। 19वां रमजान बहुत खास है ईरान के लिए भी और मुसलमानों के एक बड़े तबके के लिए और इसी पर नए सुप्रीम लीडर का ऐलान किया गया है। 19वें रमजान में शब-ए-कद्र (मुकद्दस रात) की तलाश शुरू होती है। यह दिन शिया मुसलमानों के लिए हजरत अली पर हमले की याद में 'गिलीम के जुलूस' (मातम) और इबादत के लिए बेहद अहम माना जाता है। ये 10 रातें बहुत अहम होती हैं। तो ये 19वीं रमजान पहली रात थी और 19वीं रमजान को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसी दिन हजरत अली पर हमला हुआ था।

 एक इंच भी कब्जा नहीं होने देगा ईरान

अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दबाव के कारण ईरान ने पश्चिम एशिया के अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने साफ कहा कि उनका देश किसी भी हमले के सामने झुकेगा नहीं और अपनी जमीन का एक इंच भी कब्जा नहीं होने देगा। सरकारी मीडिया के अनुसार पेजेशकियान ने अस्पताल में घायल नागरिकों से मुलाकात के बाद कहा कि ईरान अपने ऊपर हमला करने वालों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और पूरी ताकत से जवाब देगा।

छह महीने तक लड़ने का दावा

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि ईरान की सेना लंबे समय तक युद्ध लड़ने की क्षमता रखती है। अब तक 200 से ज्यादा अमेरिकी और इस्त्राइली ठिकानों पर हमले किए। मौजूदा रफ्तार से छह महीने तक युद्ध जारी रखने की क्षमता है। अब तक ज्यादातर पहली और दूसरी पीढ़ी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया। कहा कि युद्ध के अगले चरण में अधिक उन्नत और लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सुप्रीम लीडर के हाथों में कमान

ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था ने अगले सुप्रीम लीडर का चयन कर लिया है।

ट्रंप ने कहा है कि ईरान का अगला सुप्रीम लीडर उनकी मंजूरी के बिना ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।

प्रमुख खबरें

RSS ने Karnataka के कई शहरों में निकाला पथ संचलन

Sharad Purnima 2026: दिल्ली, पटना और लखनऊ में कब दिखेगा चांद, नोट करें Moonrise Timing

Indo-Pacific में बदलती चुनौतियों पर IAF की नजर, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह बोले- दूर तक मारक क्षमता जरूरी

PM Modi के नेतृत्व में भारत आर्थिक शक्ति के नए मुकाम पर: Yogi Adityanath