धन शोधन मामला : ईडी ने महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब से 10 घंटे पूछताछ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब से धन शोधन मामले में करीब 10 घंटे पूछताछ की। जांच एजेंसी ने उन्हें बुधवार को भी तलब किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मामला रत्नागिरि जिले के दापोली क्षेत्र में एक रिजॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के प्रावधानों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है। ईडी ने समन जारी करके परब को एजेंसी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। सूत्रों ने बताया कि परब पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर