Money Laundering Case : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को चिकित्सा आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2023

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धनशोधन मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को चिकित्सा आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत दे दी। धनशोधन मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने 13 जुलाई को नवाब मलिक को चिकित्सा आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उन्होंने शीर्ष अदालत का रुख किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धनशोधन मामले की जांच कर रहा है। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि मलिक गुर्दे की बीमारी और अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में हैं, इसलिए उन्हें चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 23 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की

उन्होंने चिकित्सा आधार पर जमानत की भी मांग की थी। उच्च न्यायालय ने कहा था कि वह दो सप्ताह के बाद चिकित्सा के आधार पर जमानत की मांग करने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा। मलिक के खिलाफ ईडी का मामला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दाऊद इब्राहिम के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है। दाऊद इब्राहिम एक वैश्विक आतंकवादी है और 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी है।

प्रमुख खबरें

London में Dhruv Rathee और Washington में 6 अमेरिकी सांसदों ने थामी भारत विरोधी अभियान की कमान

135 किलो ड्रग्स जब्ती पर MK Stalin का हमला, TVK को बताया ब्रेकिंग बैड पार्टी

Bharat Electronics Limited में Project Engineer के पद खाली, दिल्ली और बेंगलुरु में इंटरव्यू

हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं, गुरुग्राम में टेक प्रोफेशनल ने कंपनी को भेजा ईमेल, पत्नी की हत्या के बाद खुद की आत्महत्या