भारत में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, केरल में 22 वर्षीय संक्रमित युवक की मौत

By अंकित सिंह | Aug 01, 2022

कोरोना वायरस के बाद देश-दुनिया में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन सब के पीछे बड़ी खबर केरल से है। केरल में मंकीपॉक्स से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की उम्र 22 वर्ष है और वह यूएसई लौटा था। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि एक युवा लड़का 22 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से लौटा, वह अपने परिवार के साथ था जब 26 जुलाई को उसे बुखार हुआ और उसे 27 जुलाई को भर्ती कराया गया। 28 जुलाई को उसे वेंटिलेटर पर ले जाया गया। उन्होंने 19 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात में मंकीपॉक्स के लिए परीक्षण किया, जिसका परिणाम सकारात्मक था। 3

इसे भी पढ़ें: मंकीपॉक्स से बचाव के लिए WHO चीफ ने पुरुषों को दी सलाह, कहा - 'अपने सेक्स पार्टनर्स की संख्या कम करें'

इन सब के बीच देश में मंकीपॉक्स के मामलों पर नजर रखने और संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों के संबंध में निर्णय लेने के वास्ते एक कार्यबल का गठन किया गया है। कार्यबल के गठन का निर्णय देश में चल रही जनस्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए 26 जुलाई को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया था। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल इस कार्यबल की अगुवाई करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल में मंकीपॉक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। वैश्विक स्तर पर, 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले पाए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया