Monsoon में Hair Fall बन गया है टेंशन? अपनाएं ये असरदार Home Remedies, तुरंत दिखेगा असर

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 01, 2026

बरसात का मौसम सबसे सुहावना लगता है। इस दौरान चारों-तरफ हरियाली होती है। बारिश के मौसम में नमी के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि बालों का टूटना, रूखापन, बाल बेजान होना। ये सारी समस्याएं बेहद आम हो जाती है। ऐसे में आप भी बालों को मजबूत बनाने के लिए डीप-कंडीशनिंग करना, संतुलित आहार लेना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी काफी जरुरी है। 

स्कैल्प की हाइजीन है जरूरी

दरअसल, हेल्दी स्कैल्प होना बालों की निशानी है। इसलिए बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए घरेलू हेयर मास्क का प्रयोग करना एक बेहतरीन ऑप्शन है।

 मॉनसून में बालों की देखभाल के लिए क्या-क्या करें?

यदि आपके हेयर्स मॉनसून में ड्राई-डैमेज हो गए है और काफी बाल झड़ रहे हैं, तो आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं-

तेल की मालिश

हफ्ते में एक बार तिल या नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें। इसमें आंवला, भृंगराज, शिकाकाई, लौंग, करी पत्ता, मेथी दाना और रोजमेरी मिलाकर बालों में लगाएं। फिर उंगलियों की मदद से 5 से 10 मिनट तक सिर की त्वचा (स्कैल्प) की हल्के हाथों से मालिश करें। इससे सिर में खून का संचार बेहतर होता है, स्कैल्प को आराम मिलता है और तनाव भी कम होता है। नियमित रूप से ऐसा करने से बालों का टूटना कम हो सकता है।

हेयर मास्क

इस मौसम में हफ्ते में एक बार घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल जरुर करें। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल, एक चम्मच दही, एक अंडा और एक चुटकी मेथी पाउडर मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसको आप कम से कम 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर हेयर्स को धो लें। इससे बालों की ड्राईनेस कम होती है और नमी लौट आती है। असल में अंडा बालों की चमक लाने और दही नमी को बरकारर रहता है। इस मास्क से स्कैल्प का चिपचिपापन खत्म होता है। 

नीम और हल्दी पैक

नीम और हल्दी में एंटीबैक्टीरियल व एंटी इंफ्लेमटरी के गुण पाए जाते हैं। ये दोनों ही बालों के लिए फायदेमंद है। एक चुटकी हल्दी और नीम पाउडर को हल्के गुनगुने पानी में डालकर नहाएं। ऐसा करने से त्वचा और स्कैल्प दोनों हेल्दी रहेंगे। यदि आप चाहे तो नीम पाउडर के साथ एक चुटकी हल्दी और दही मिलाकर एक पेस्ट भी बना सकते हैं और इसे बालों के स्कैल्प पर 10 से 15 मिनट तक लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में खुजली होना, अतिरिक्त तेल निकलना कंट्रोल हो जाता है और स्कैल्प फ्रेश रहता है। 

हेयर लेंथ मास्क

आपको बता दें कि, केवल बालों की जड़े ही नहीं, नीचे के बाल भी हेल्दी रखना जरुरी होता है। इसके लिए आप शहद, केला और दही मिलाकर एक मास्क को तैयार कर सकते हैं। इससे बालों के निचले हिस्से में लगाएं और थोड़ी देर तक छोड़ दें। यदि कई बार नीचे की ओर बाल झाडू की तरह दिख रहे हैं या फिर दो मुंहे दिखते हैं, तो आप बीचो-बीच में ट्रीमिंग करते रहें या फिर मास्क से बालों को हेल्दी बनाएं रखें। इस मास्क से बाल नरम और शाइनी दिखेंगे। 

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल