राजस्थान में मानसून : जयपुर तहसील में जोरदार बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान जयपुर तहसील में सबसे अधिक 98 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा जयपुर, अलवर, धौलपुर और डूंगरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है।

राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और यातायात बाधित होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जयपुर में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान गंगानगर में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी एक दो दिन जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश होने तथा एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से मरने वालों की संख्या 600 पार, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

Hong Kong में लोकतंत्र की मांग अब अपराध? China के National Security Law के तहत एक्टिविस्ट दोषी करार

Donald Trump warns Iran: सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई, Tehran पर US का दबाव और बढ़ा

Goa Police कसीनो निदेशक Shrinivas Nayak पर फायरिंग मामले में हमलावरों की तलाश में जुटी