दिल्ली में सुबह हुई बारिश, बुधवार को दस्तक दे सकता है मानसून

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है और राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 43.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। लोधी रोड के मौसम स्टेशन में 44.4 मिमि बारिश दर्ज हुई है। शहर के कई इलाकों और अहम मार्गों पर काफी जलभराव हो गया। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के सभी हिस्सों तक पहुंचा मानसून, उत्तर भारत में अधिकतर स्थानों में उमस भरी गर्मी 

श्रीवास्तव ने कहा कि इसने मानसून को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में मदद की। उम्मीद है कि यह 22-23 जून तक मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों तक पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद बुधवार से मानसून दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देना शुरू कर देगा। आईएमडी ने इस बार दिल्ली में 103 प्रतिशत (सामान्य) बारिश का अनुमान जताया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह