दिल्ली में 22 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025

पिछले दो दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मानसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक, अगले सप्ताह में देश के शेष भागों में भी सामान्य तिथि से पहले ही मानसून की बारिश होने की संभावना है।

जून के शुरू से वर्षा की कमी के कारण तापमान में तीव्र वृद्धि हुई, जिससे आठ-नौ जून से उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लोगों को लू की स्थिति का सामना करना पड़ा।

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और गुजरात पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून 16 जून से 18 जून तक तेजी से आगे बढ़ा। मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में दस्तक देता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में इस मौसमी प्रणाली के कारण बारिश होती है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका