By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025
राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चौबीस घंटे के दौरान अनेक जगह बारिश हुई।