दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सत्र से पहले, कागज रहित कार्यवाही को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए विधायकों के लिए ‘नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन’ (नेवा) पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू होगा।

सत्र का एक प्रमुख एजेंडा निजी स्कूल शुल्क को विनियमित करने वाला विधेयक है, जो 29 अप्रैल को कैबिनेट द्वारा पारित अध्यादेश पर आधारित है। दिल्ली में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा जलभराव, यमुना सफाई और जल आपूर्ति जैसे नागरिक मुद्दों पर भाजपा नीत सरकार को निशाना बनाए जाने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

India-China Relations | LAC पर शांति के बिना सामान्य नहीं हो सकते संबंध, अजित डोभाल की चीन को दोटूक, राजनीतिक समाधान तलाशने पर सहमत

Telangana के Suryapet में Road Accident से 6 यात्रियों की मौत, 12 घायल

Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Haridwar के Roorkee में भाई ने की दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर