हंगामेदार हो सकता है संसद का मानसून सत्र, बुलडोजर एक्शन, अग्नीपथ योजना जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

By अंकित सिंह | Jul 14, 2022

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। संसद सत्र के हंगामेदार रहने के आसार जताए जा रहे है। माना जा रहा है कि विपक्ष इस सत्र के दौरान सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगा। जिन मुद्दों पर विपक्ष सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा हमलावर रह सकता है उनमें बुलडोजर एक्शन, अग्निपथ योजना, दंगे और पुलिस की गोलीबारी के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में प्रवासियों पर हमले शामिल हैं। सूचना का अधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, 2021 की जनगणना की स्थिति और विधिविरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के मुद्दे भी सांसदों के द्वारा उठाए जा सकते हैं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि दो मसलों को लेकर विपक्ष सबसे ज्यादा हंगामा कर सकता है वह है अग्नीपथ योजना और बुलडोजर एक्शन।

इसे भी पढ़ें: क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक, नेपाल की संसद ने देश का पहला विधेयक पारित किया

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 10 नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। संसद के इस सत्र के दौरान अर्धसैनिक बलों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने, नक्सली हमले, दंगे, कर्फ्यू और पुलिस की गोलीबारी की वारदात, सीमापार से मादक द्रव्यों की तस्करी, आतंकवादी हमलों की घटनाएं जैसे मुद्दे भी उठाए जाने की संभावना है। अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति में हो रही देरी, जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी घटनाएं, भारी बारिश के कारण हुई जान व माल की क्षति, केंद्र शासित लद्दाख में बेराजगारी का मुद्दा, जम्मू एवं कश्मीर में भूमि अधिग्रहण जैसे कुछ मुद्दे भी संभावित प्रश्नों के रूप में सूचिबद्ध हैं। समाज में बढ़ती धार्मिक कट्टरता, अर्धसैनिक बलों के कर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य, बाढ़ व चक्रवातों से हुए नुकसान, केंद्र व राज्यों के संबंधों, जम्मू एवं कश्मीर में रोजगार की दर और अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के खिलाफ अपराध के मामलों जैसे मुद्दे भी संसद के दोनों सदनों में उठाए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में