Parliament monsoon session: 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, ऑपरेशन सिंदूर समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2025

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त, 2025 को समाप्त होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को घोषणा की। तीन महीने से अधिक के अंतराल के बाद, 21 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सत्र बुलाए जाएंगे। रिजिजू ने कहा कि सत्र की तारीखों की सिफारिश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने की है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र पाकिस्तान से सीखे! Mallikarjun Kharge ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग दोहराई

मानसून सत्र की तारीख की घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब विपक्षी नेता 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के लिए अभी इसी वक्त संसद का विशेष सत्र बुलाने पर जोर दे रहे हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकियों के खिलाफ एक सैन्य अभियान था। इसके तहत भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकवादी स्थलों पर हमला किया था। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 6 मई की देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गाए थे।  

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन

Anurag Thakur ने Sukhu सरकार से Himachal में लॉटरी टेंडर वापस लेने की मांग की