19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र, 19 बैठकें होंगी: लोकसभा अध्यक्ष

By अंकित सिंह | Jul 12, 2021

कोरोना वायरस के बीच आगामी संसद सत्र को लेकर तैयारियां की जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 19 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों जायजा लिया। इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि अधिकतर सांसदों ने टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है; मानसून सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इसमें 19 बैठकें होगी। एएनआई के मुताबिक ओम बिरला ने आगे कहा कि सदन में सुरक्षा की दृष्टि से सारे व्यापक इंतजाम हो ताकि सदन की कार्रवाई निर्बाध रूप से चल सकें। कोरोना संक्रमण की दर कम हुई है लेकिन देश के कई राज्यों में अभी भी संक्रमण की दर 5% से अधिक है। हमने सदन में कोरोना नियमों का पालने करते हुए सभी व्यवस्था की है। सभी सदस्यों और मीडिया को COVID नियमों के अनुसार अनुमति दी जाएगी। RTPCR टेस्ट अनिवार्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup में Arjun Rajput के शतक के बाद भी भारतीय टीम 208 रन पर सिमटी

मुहूर्त ट्रेडिंग: BSE Sensex 401 अंक उछला, संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

Sheikh Hasina दोषी अपराधी, भारत से प्रत्यर्पण का किया अनुरोध: Bangladesh कानून मंत्री

Diwali पर Green Crackers के नियमों को लेकर Delhi Police अलर्ट, बाजारों में निगरानी सख्त