मॉनसून में कुदरत का जादू देखना है तो ज़रूर जाएं मेघालय

By कंचन सिंह | Jul 18, 2019

बारिश का सुहाना मौसम है, ऐसे में कुदरत की खूबसूरती और बारिश का मज़ा लेने के लिए किसी खूबसूरत जगह की सैर के लिए निकल जाए। वैसे मॉनसून में सैर के लिए बादलों के घर मेघालय से खूबसूरत जगह भला और क्या हो सकती है। यहां आपको मॉनसून का जादुई असर दिखेगा। यहां आकर आपके मॉनसून का मज़ा दोगुना हो जाएगा।

खूबसूरत झरने और कुदरती नज़ारों के लिए मशहूर मेघालय मॉनसून में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है, खासतौर पर कपल्स के लिए। यहां कई खूबसूरत वॉटर फॉल्स है जो बारिश के मौमस में और आकर्षक लगते हैं। मेघालय में बारिश का मज़ा लेने के लिए आप किन जगहों की सैर कर सकते हैं चलिए बताते हैं।

शिलांग– मेघालय की राजधानी शिलांग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। घने जंगल, सुंदर प्राकृतिक नज़ारें, बादलों से ढंके पहाड़ आदि इसे परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। बरसात में यहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं और इस मौमस में शिलांग की खूबसूरती यकीनन आपका मन मोह लेगी।

इसे भी पढ़ें: गर्मी से बेहाल हैं तो इन जगहों पर जाकर ले सकते हैं सर्दी का एहसास

चेरापूँजी- सबसे ज्यादा बारिश मेघालय के इसी स्थान पर होती है। बारिश के लिए मशहूर चेरापूँजी पहाड़, झरने, बांग्लादेश के मैदानों का सुंदर नज़ारा दिखता है। यहां स्थानीय जनजातीय जीवनशैली की भी झलक दिखती है।  यहां पूरे साल बारिश होती है और आप कभी भी यहां आ सकते हैं, लेकिन मॉनसून में इसकी छंटा ही निराली होती है।


जयंतिया हिल्स- लहराती पहाड़ियां और आकर्षक प्राकृतिक दृश्य जयंतिया हिल्स का आकर्षण है। ढेरों पहाड़ियों के साथ-साथ यहां कई घुमावदार नदियां भी हैं। यहां कि नैसर्गिक सुंदरता सैलानियों का मन मोह लेती है।

इसे भी पढ़ें: बारिश का मज़ा लेना है तो पार्टनर के साथ करें इन हसीन जगहों की सैर

मायलेननोंग- एशिया का सबसे साफ़ गांव मायलेननोंग मेघालय का एक छोटा सा गांव है। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत से गांव को जन्नत बना दिया है आपको यहां सड़क पर थोड़ी भी गंदगी नहीं दिखेगी। यह गांव बेहद सुंदर है और यहां जगह-जगह पर बांस के कूड़ेदान लगाए गए हैं ताकि लोग उनमें कूड़ा फ़ेंक सकें।

मेघालय है तो छोटा सा राज्य, लेकिन इसे कुदरत ने अपने हाथों से सजाया है। इस छोटे से पहाड़ी राज्य की सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। खासतौर पर बारिश के मौसम में तो इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। तो सोच क्य रहे हैं, निकल पड़िए रिमझिम फुहारों का मज़ा लेने के लिए मेघालय की ओर। मेघालय जाने के लिए नज़दीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट गुवाहाटी है।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना

बॉर्डर, चिकननेक, जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा...डोभाल ही चीन दौरे पर क्यों भेजे जा रहे? उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात