Astrology Tips: मूलांक 2 वालों के लिए चंद्रमा का विशेष वरदान, जानें वो 4 सूत्र जो बनाएंगे आपको 'धोखा-प्रूफ'

By अनन्या मिश्रा | Dec 30, 2025

अंक ज्योतिष के मुताबिक आपका मूलांक वह एक अंक होता है, जो आपकी जन्मतिथि को जोड़कर निकलता है। अगर किसी भी महीने की 2, 11 या 20 तारीख को आपका जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा ग्रह होता है, वहीं चंद्रमा भावना, कल्पनाशीलता, मन और कोमलता का प्रतीक होता है। मूलांक 2 वाले जातक स्वभाव के बेहद शांत, कलाप्रेमी, भावुक और दूसरों पर जल्दी विश्वास करने वाले होते हैं। लेकिन कई बार यही भावुकता इनको धोखा खाने के लिए मजबूर कर देती है। 

इसे भी पढ़ें: Vastu Dosh: घर में बरकत नहीं, बाथरूम की इन 4 गलतियों से हो सकती है धन की हानि, तुरंत सुधारें

चीटिंग से बचने के लिए 4 टिप्स 

बता दें कि मूलांक 2 वाले जातक ज्यादा दयालु और संवेदनशील होते हैं। जिसकी वजह से वह किसी की भी दुख भरी कहानी सुनकर जल्दी पिघल जाते हैं और उन पर लोग फौरन विश्वास कर लेते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए और किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसको अच्छे से परखना चाहिए। अपनी कोमल भावनाओं को अपनी कमजोरी नहीं बनने दें। किसी भी रिश्ते या साझेदारी में आने से पहले आपको थोड़ा सा समय लें और सामने वाले के इरादों को समझें।

मूलांक 2 वाले जातक बहुत लचीले होते हैं और अक्सर संघर्ष या टकराव से बचने का प्रयास करते हैं। इसी वजह से यह अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने की जिम्मेदारी दूसरों को दे देते हैं। यह आदत इनको कमजोर बनाती है और दूसरे लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। इन जातकों को अपने इंट्यूशन पॉवर पर भरोसा करना चाहिए। क्योंकि चंद्रमा के प्रभाव से आपके अंतरात्मा की आवाज सही होती है। अपने जीवन के बड़े फैसले लेना खुद शुरू करें और अपनी राय को मजबूत करें।

मूलांक 2 वाले जातक जल्दी 'हां' कह देते हैं, फिर भले ही उनके मन में 'न' क्यों न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि यह किसी को नाराज नहीं करना चाहते हैं। लेकिन यह आदत अक्सर इन लोगों को ऐसे कामों में फंसा देती है, जो इनके हित में नहीं होती है। अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 2 वाले जातकों को अपनी शारीरिक और भावनात्मक ऊर्जा को बचाने के लिए आपको स्पष्ट और विनम्र तरीके से 'न' कहना सीखना चाहिए। वहीं आपको दूसरों के लिए अपनी सीमाएं तय करनी चाहिए, जिससे कि कोई आपका अनुचित फायदा न उठा सके।

मूलांक 2 वाले जातक अक्सर भावनात्मक रूप से आर्थिक या व्यापारिक फैसले लेते हैं। अगर आप किसी दोस्त या रिश्तेदार पर भावनात्मक लगाव की वजह से बिना सोचे-समझे पैसे लगाते हैं या फिर बड़ी रकम उधार देते हैं। तो आपको धोखा मिलने की संभावना होती है। इसलिए इन लोगों को यह बात गांठ बांध लेना चाहिए कि भावनात्मक रिश्ते अपनी जगह हैं और आर्थिक व्यवहार अपनी जगह होता है। वहीं पैसों के लेन-देन के मामले में हमेशा स्पष्टता और व्यावहारिकता रखनी चाहिए, फिर कोई कितना भी करीबी क्यों न हो।

प्रमुख खबरें

PoK के नजदीक China ने बना दी नई County Cenling, भारत को घेरने के लिए चली रणनीतिक चाल

Gujarat Local Body Elections: जनता उन्हें जवाब देगी जो गुजरातियों को मूर्ख समझते हैं, हर्ष संघवी का पलटवार

चेहरे पर चाहिए शीशे जैसी चमक? Coconut Oil में ये 2 चीजें मिलाकर देखें जबरदस्त Magic

Prabhasakshi NewsRoom: Noida में उग्र प्रदर्शन पर बोले CM Yogi, श्रमिकों को उनका अधिकार मिलना चाहिए मगर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी