तमाम दंगे फसाद के बावजूद बोलीविया के नए राष्ट्रपति बने इवो मोरालेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2019

ला पाज। बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने देश में रविवार को हुए आम चुनावों में अपनी जीत की घोषणा की। इन चुनाव परिणामों के बाद देश में दंगे भड़क गए और विपक्ष ने आरोप लगाया है कि वामपंथी नेता लगातार चौथा कार्यकाल हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद ‘सुप्रीम इलेक्ट्रोलर ट्रिब्यूनल’ (टीएसई) ने अपनी वेबसाइट पर मोरालेस को विजेता घोषित किया। ट्रिब्यूनल के अनुसार मोरालेस को 47.1 प्रतिशत मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कार्लोस मेसा ने 36.5 प्रतिशत वोट हासिल किए।

इसे भी पढ़ें: बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

मतगणना की प्रक्रिया को लेकर टीएसई की भारी आलोचना हो रही है। देश के उपराष्ट्रपति ने भी इसकी आलोचना करते हुए इस्तीफा दे दिया है। मोरालेस ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने पहला चरण जीत लिया।’’ नए जनादेश का अर्थ है कि मोरालेस 2025 तक सत्ता में रहेंगे। वह लातिन अमेरिका के सबसे लंबे कार्यकाल तक सेवा देने वाले राष्ट्रपति हैं। बोलीविया के संविधान के अनुसार कोई उम्मीदवार केवल दो बार लगातार राष्ट्रपति बन सकता है। इसके बावजूद मोरालेस ने चौथी बार चुनाव लड़ा।

प्रमुख खबरें

सीट बंटवारे को लेकर फंस गया महायुति में बड़ा पेंच, शिंदे ने 2017 वाले फॉर्मूले को लागू करने की कर दी डिमांड

शीतकालीन सत्र में पारित विधेयक भारत को बनाएंगे Viksit Bharat, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का दावा

T20 World Cup की तैयारियों में जुटे वरुण चक्रवर्ती, अच्छे प्रदर्शन की जताई उम्मीद

NZ vs WI, 3rd Test: डेवोन कॉनवे का दोहरा शतक, कीवी टीम को बढ़त, वेस्ट इंडीज की भी सधी शुरूआत