मोरबी पुल हादसा : चिनफिंग ने राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शोक संदेश, कहा- समाचार सुनकर ‘स्तब्ध’ हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2022

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुजरात के मोरबी शहर में पुल गिरने से 135 लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे शोक संदेश में कहा कि यह समाचार सुनकर ‘स्तब्ध’ हूं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति चिनफिंग ने अपने संदेश में हादसे पर स्तब्धता जताई है। एजेंसी के मुताबिक, ‘‘चीन की सरकार और जनता की ओर से चिनफिंग ने लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है और उनके परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना प्रकट की है।’’

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश